कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह ने नगर निगम की भूमिका पर उठाए सवाल

 कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

पूर्वी सिंहभूम: (जमशेदपुर) के मानगो प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने जिला उपायुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह का पहना है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी वस्तुओं का वितरण या आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का लाभ पहुंचाना पूर्णतः निषिद्ध है। लेकिन उक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा किया गया है। लिहाजा, मामले की तत्काल जांच कर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पूर्वी सिंहभूम: (जमशेदपुर) के मानगो प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने जिला उपायुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, बावजूद इसके जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी सामग्री (बाल्टी) का वितरण कर रहे हैं।

कांग्रेस के पत्र में कहा गया है कि जदयू और भाजपा नेता पप्पू सिंह, विजय तिवारी, अजीत सिंह उर्फ जीतू प्रमार और बाला प्रसाद के द्वारा आम नागरिकों को सरकारी वस्तुओं का वितरण किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो जदयू नेता अजीत कुमार सिंह के फेसबुक अकाउंट पर साझा किए गए हैं। इनमें सरकारी सामग्रियों का वितरण खुलेआम प्रचारित और प्रसारित किया गया है।

अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह का पहना है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी वस्तुओं का वितरण या आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का लाभ पहुंचाना पूर्णतः निषिद्ध है। लेकिन उक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा किया गया है। लिहाजा, मामले की तत्काल जांच कर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

एक अन्य कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह गुड्डू ने आरोप लगाया कि यह कार्य आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है और इसमें नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार