Bokaro News: करंट हादसे में घायल लोगों से मिले उपायुक्त, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

6 लोग करंट की चपेट में आकर हुए थे घायल

Bokaro News: करंट हादसे में घायल लोगों से मिले उपायुक्त, दिए बेहतर इलाज के निर्देश
बोकारो में घायलों से मिलते उपायुक्त अजय नाथ झा

बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। पेटरवार के खेतको में करंट की चपेट में आकर 6 लोग घायल हो गए थे।

बोकारो: शुक्रवार को खेतको में हुई घटना को लेकर शनिवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा ने संज्ञान लेते हुए बोकारो जनरल अस्पताल  पहुंचकर घायलों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने भर्ती घायलों (मिथिलेश ठाकुर, अनिल रविदास, गुलाब चंद्र दास, मदन कुमार नायक, शुभम कुमार दास एवं रूद्र दास) से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सा पदाधिकारियों से विस्तृत विवरण प्राप्त किया। सभी स्वस्थ्य है एवं छोटी  मोटी उपचार जारी है। उपायुक्त ने ईलाजरत चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। घटना के दौरान जिला प्रशासन की त्वरित एवं एहतियाती कार्रवाई के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया। घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए  बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी  के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है।

टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने उपचार के बाद स्वस्थ होने पर सभी घायलों को भगवान श्री राम एवं हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए दूसरे को भी जागरूक करें। कहा कि, प्रशासन अगर कोई दिशा  निर्देश जारी करता है, तो उसका अक्षरश अनुपालन जरूरी है। इसके पीछे आमजनों की सुरक्षा  उनका हित छुपा होता है। 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और शांति एवं सहयोग बनाए रखें। जानकारी हो कि, कल पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आ जाने से 06 लोग हल्के रूप से घायल हो गये थे।

Read More.. बड़ी पहल: DPS रांची में 170 सोलर पैनल, बच्चों को मिलेगा नया अनुभव

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, प्रदेश समिति का गठन
पैसों के लिए हैवान बना देवर, भाभी ने रुपये देने से इनकार किया तो देवर ने कर डाला यह कारनामा
“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
Sahebganj News: महिला के साथ मारपीट का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज
साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, ओटी असिस्टेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें