भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू की गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हटाने की प्रक्रिया
राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ करना उद्देश्य
आयोग के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के साथ पंजीकृत 2,800 से अधिक RUPPs में से कई RUPPs उन आवश्यक शर्तों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जो एक RUPP के रूप में बने रहने के लिए आवश्यक हैं.
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने, मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में, चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर, 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 2019 से पिछले छह वर्षों में एक भी चुनाव लड़ने की अनिवार्य शर्त को पूरा करने में विफल रहे हैं और इन दलों के कार्यालयों का कहीं भी भौतिक रूप से पता नहीं लगाया जा सका है. ये 345 RUPPs देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं.
आयोग के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के साथ पंजीकृत 2,800 से अधिक RUPPs में से कई RUPPs उन आवश्यक शर्तों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जो एक RUPP के रूप में बने रहने के लिए आवश्यक हैं. इस प्रकार, भरता निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे RUPPs की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभ्यास किया गया और अब तक 345 ऐसे RUPPs की पहचान की जा चुकी है.
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



