Opinion: संस्कार से ही शक्ति आती है, हेमंत सोरेन का अनुकरणीय निर्णय

मुख्यमंत्री होते हुए भी पुत्र धर्म को प्राथमिकता

Opinion: संस्कार से ही शक्ति आती है, हेमंत सोरेन का अनुकरणीय निर्णय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद गांव में रहकर पूरे संस्कार निभाए. राजनीति के बीच पुत्र धर्म को प्राथमिकता देकर उन्होंने समाज को दिखाया कि शक्ति संस्कार और सनातन मूल्यों से ही आती है.

नेता अक्सर सत्ता की चकाचौंध में घिर जाते हैं. भीड़, सुरक्षा घेरे और व्यस्तताओं के बीच उनका सामान्य इंसान कहीं पीछे छूट जाता है. लेकिन शिबू सोरेन (दिसोम गुरु) के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आचरण यह बताने के लिए काफी है कि विरासत केवल राजनीतिक नहीं होती, बल्कि संस्कारों और परंपराओं की भी होती है.

पिता के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने अपने गांव को ही कर्मभूमि बना लिया. वहीं रहकर दस दिनों का सुतक और फिर 12वें दिन श्राद्ध की परंपरा निभाई. यह केवल कर्मकांड नहीं था, बल्कि एक गहरी संवेदनशीलता का परिचायक था. मुख्यमंत्री होते हुए भी उन्होंने पुत्र होने का कर्तव्य सर्वोपरि माना.

आज के समय में जहां बड़े से बड़े लोग ‘व्यस्तता’ का बहाना बनाकर तीन दिन में सारे संस्कार निपटा डालते हैं, वहां हेमंत का यह निर्णय समाज को यह संदेश देता है कि परंपराएं बोझ नहीं हैं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़ने का अवसर हैं.

सनातन कोई जड़ धर्म नहीं, बल्कि प्रवाहमान जीवन-दर्शन है. इसमें सत्य है, करुणा है, समानता है, प्रेम है. यह हमें बताता है कि शक्ति संस्कार से आती है और संस्कार परंपराओं से. हेमंत सोरेन ने यही दिखाया कि राजनीति के शीर्ष पद पर बैठे हुए भी यदि कोई अपनी जड़ों से जुड़ा रहे तो उसका व्यक्तित्व और ऊंचा हो जाता है.

हेमंत का यह आचरण केवल व्यक्तिगत श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सीख भी है. पिता की विरासत केवल राजनीति की नहीं, बल्कि संस्कृति और सनातन मूल्यों की भी होती है.

यही सनातन है—यही सत्य है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल