समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत! ‘तारागिरी’ 3 अप्रैल को नौसेना में होगा शामिल

3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में होगा कमीशनिंग समारोह

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत! ‘तारागिरी’ 3 अप्रैल को नौसेना में होगा शामिल
INS तारागिरी (फाइल फोटो)

भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने के लिए स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह युद्धपोत ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी आधुनिक मिसाइलों से लैस है।

नई दिल्ली। वैश्विक तनाव के बीच भारत अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत करने जा रहा है। स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट INS Taragiri जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह में ‘तारागिरी’ को औपचारिक रूप से नौसेना को समर्पित करेंगे।

ब्रह्मोस और बराक-8 से लैस ताकतवर युद्धपोत

प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित नीलगिरी क्लास का यह आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है, जो एंटी-सर्फेस और एंटी-शिप युद्ध में बेहद प्रभावी है। इसके अलावा, इसमें लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ‘बराक-8’ मिसाइल, एयर डिफेंस गन, स्वदेशी टॉरपीडो ‘वरुणास्त्र’ और रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं।

 समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत! ‘तारागिरी’ 3 अप्रैल को नौसेना में होगा शामिल
INS तारागिरी (IS : wikipedia)

हाईटेक रडार और सोनार सिस्टम से लैस

‘तारागिरी’ आधुनिक सोनार, मल्टी-फंक्शन डिजिटल रडार और कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से सुसज्जित है, जो दुश्मन के हमलों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है। इसमें हेलिकॉप्टर हैंगर भी है, जहां दो हेलिकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत

‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती

प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाए जा रहे सात नीलगिरी क्लास फ्रिगेट में करीब 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी हैं। इस युद्धपोत का डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। 6700 टन वजनी यह फ्रिगेट 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।

यह भी पढ़ें बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के तहत पहले ही INS Nilgiri, हिमगिरी और उदयगिरी को नौसेना में शामिल किया जा चुका है। ‘तारागिरी’ इस श्रृंखला का चौथा फ्रिगेट होगा।

यह भी पढ़ें Bokaro News: एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर' पुरस्कार से सम्मानित हुए बीएसएल के उत्कृष्ट अधिकारी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
“मायके की यादें”: मां के बिना सूना घर और भावनाओं का सैलाब
Lohardaga News : विद्युत कार्य में लापरवाही का आरोप, लोगों ने रोका खंभा लगाने का काम
“तपस्या”: मां के संघर्ष से IPS बनी बेटी की प्रेरक कहानी
Lohardaga News : शुरू हुआ आस्था का महापर्व, चैती छठ के नहाय-खाय से गूंजा माहौल
Dumka News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलन का किया गया आयोजन
Dumka News : पानी बचाने के लिए एकजुट हुआ माठाचक, महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी
Dumka News : 151 कन्याओं के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Palamu News: रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी
Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट
Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा
Pakur News: राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर जोर