तुलसी विवाह 2024: जानें कब है सही तारीख और मुहूर्त 

तुलसी विवाह कराने से साधक को प्राप्त होते हैं मनोवांछित फल

तुलसी विवाह 2024: जानें कब है सही तारीख और मुहूर्त 
ग्राफ़िक इमेज

इस दिन तुलसी माता का श्रृंगार कर उनका विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं.

धर्म: तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसकी पूजा अर्चना करने से घर में बरकत बनी रहती है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं. हिंदू धर्म में कार्तिक माह को तुलसी माता की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह माह उनके विवाह का होता है.

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है. इस दिन तुलसी माता का श्रृंगार कर उनका विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं.

शुभ मुहूर्त 

इस साल 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 5:29 बजे से है, क्योंकि इस समय सूर्यास्त होगा. उसके बाद से तुलसी विवाह की तैयारी शुरू होगी. अंधेरा होने पर देवी तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाएगा. तुलसी विवाह का शुभ समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक है.

जानें तुलसी को लगाने की सही दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है. माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है. साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है. तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है. वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है.
 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
Hazaribagh News: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच
Hazaribagh News: 23 मई से 23 जून तक जिले में चलेगा विशेष “जल जांच अभियान”
साहिबगंज में SIR अभियान तेज, सभी बूथों पर ‘अन-मैप्ड’ वोटर लिस्ट चस्पा, नाम जांचने उमड़ी भीड़
Koderma News: कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक कदम, जिला प्रभारी विजय यादव की मौजूदगी में 'शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस' का आयोजन
Bokaro News: बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में थानों में शांति समिति की बैठक