रघुवर के प्रति किसी प्रकार का द्वेष नहीं: हेमंत सोरेन

रघुवर के प्रति किसी प्रकार का द्वेष नहीं: हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड में पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी पेंच लड़ती रहती हैइसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ मिहिजाम थाना में एसटी-एससी धारा के तहत दर्ज केस को वापस ले लिया हैइसकी सूचना सोरेन ने जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दी

सीएम सोरेन ने कहा कि रघुवर दास के प्रति उनके मन में किसी भी प्रकार के द्वेष या बदले की भावना नहीं है उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल सकारात्मक सोच के साथ झारखंड को दिशा देना चाहते हैं।  साथ ही रघुवर द्वारा विधानसभा चुनाव में जातिसूचक टिप्पणी पर दर्ज केस पर उन्होंने कहा कि वे दुखी होकर एसटी-एससी थाने में दास के खिलाफ सनहा दर्ज कराया थालेकिन, अब चूँकि चुनाव खत्म हो चुका है, इसलिए वे इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतेअब आपसी मतभेद का कोई मतलब नहीं है। इस राज्य का सर्वांगीण विकास करना है। हम सकारात्मक सोच के साथ चलने वाले हैं। 

सीएम सोरेन द्वारा जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनावी सभा में उनके विरुद्ध जातिसूचक उपनाम लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया थाजिससे दु:खी होकर उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) के तहत मिहिजाम थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन काफी विचार के बाद उन्होंने उक्त मामले को वापस लेने का निर्णय लिया। अब आगे इस मामले में  कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक