काशी विश्वनाथ मंदिर में अब लागू होगा ड्रेस कोड, जिंस और टाॅप वालों को नो एंट्री

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब लागू होगा ड्रेस कोड, जिंस और टाॅप वालों को नो एंट्री

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में अब श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू होगा. ऐसे में अब जिंस-टी शर्ट और टाॅप-स्कर्ट जैसे ड्रेस पहन कर मंदिर में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा. नये नियम के अनुसार, अब मंदिर में प्रवेश करने वाले पुरुष सदस्यों को धोती-कुर्ता एवं महिला श्रद्धालुओं को साड़ी पहनना होगा.

जिंस-शर्ट व अन्य आधुनिक ड्रेस पहन कर अब श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें दूर से दर्शन करना होगा. काशी विश्वनाथ 12 ज्योर्तिलिंगों में एक है और देश-दुनिया में इसकी प्रसिद्धि है. यहां देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. गैर सनातनियों का मंदिर के अंदर प्रवेश पहले से ही वर्जित है.

यूं तो इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है, लेकिन इसका पुनरुद्धार मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने 1780 ईस्वी में करवाया था. मुख्य मंदिर का इतिहास 2000 साल पुराना है, जिसे कुतुबुददीन एबक ने नष्ट करवाया और यहां 1585 ईस्वी में मसजिद का निर्माण करवाया गया. टोडर मल ने मंदिर का पुनर्निमाण करवाया, लेकिन औरंगजेब ने 1669 ईस्वी में इसे फिर नष्ट करवा दिया और वहां पर मसजिद का निर्माण करवाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार