#Telangana कोरोना महामारी का असर, तेलंगाना में कर्मचारियों-जनप्रतिनिधियों के वेतन में भारी कटौती

#Telangana कोरोना महामारी का असर, तेलंगाना में कर्मचारियों-जनप्रतिनिधियों के वेतन में भारी कटौती

हैदराबाद : तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने कर्मचारियों व राज्य के जनप्रतिनिधियों के वेतन में भारी कटौती का निर्णय लिया है. राज्य सरकार का मानना है कि लाॅकडाउन की वजह से राजस्व की वसूली में भारी कमी आयी है और इससे खजाने की स्थिति संकटपूर्ण हो गयी है और ऐसे में वेतन कटौती इस मुश्किल से लड़ने का एक सार्थक उपाय है. के चंद्रशेखर राव की सरकार इस महीने सभी सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के वेतन में 25 से 75 प्रतिशत तक की कटौती करेगी.

राज्य सरकार ने तय किया है कि रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की पेंशन में भी 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आइएएस, आइपीएस व आइएफएस अफसरों की तनख्वाह 40 प्रतिशत तक कम मिलेगी. वहीं, राज्य की दूसरी श्रेणी के अफसर आधी सैलरी पाएंगे. वहीं, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को 10 प्रतिशत कम वेतन दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री, मंत्री, बोर्ड-निगम के चेयरमैन, विधायक व विधान परिषद सदस्य, स्थानीय निकाय के सदस्यों के वेतन में 75 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी. तेलंगाना सरकार को विभिन्न मद से हर महीने सात हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था, लेकिन लाॅकडाउन की वजह से इस बार चार हजार करोड़ की राजस्व वसूली ही हो पायी है. ऐसे में सबकी सैलरी में कटौती का निर्णय लिया गया है. महाराष्ट्र ने भी चतुर्थ वर्गीय कर्मी छोड़ कर सभी के वेतन में कटौती का निर्णय लिया है.

संभव है इन दोनों राज्यों को देखते हुए अन्य राज्य सरकारें भी सैलरी में कटौती का फैसला लें.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण