किश्तवाड़ क्लाउड बर्स्ट में मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, 120 से अधिक घायल

अमित शाह ने सीएम और एलजी से बात कर ली स्थिति की जानकारी

किश्तवाड़ क्लाउड बर्स्ट में मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, 120 से अधिक घायल
किश्तवाड़ क्लाउड बर्स्ट के बाद की तस्वीर

किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 से अधिक लोग घायल हैं. प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ.  

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. कुदरत के कहर ने अब तक 38 लोगों की जान ले ली है. जान गंवाने वालों में CISF के 2 जवान भी शामिल हैं. जबकि 120 लोग घायल हो गए हैं. प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिशोती में हुई घटना काफी ज्यादा जनहानि का कारण बन सकती है, उन्होंने कहा कि प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं.

किश्तवाड़ में मौजूदा मौसम की स्थिति और चिशोती में बादल फटने से आई बाढ़ को देखते हुए किश्तवाड़ पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क एक्टिव कर दिए हैं. सभी सब-डिविजन को हाईअलर्ट पर रखा गया है. आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जो इन स्थितियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.

  • भारी बारिश
  • अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड)
  • भूस्खलन
  • सड़कों पर आवाजाही बाधित होना

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों और तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम cum हेल्प डेस्क स्थापित किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 38 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कंट्रोल रूम पड्डर में बनाया गया है, जो चिशोती गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई थी.

यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। बचाव और राहत अभियान जारी है। ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद