पाकिस्तानी शोएब अख्तर ने विराट की तारीफ में कसीदे पढ़े, बोले- विराट तो स्टील से बने हैं

स्पोर्टस डेस्क: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Star batsman Virat Kohli) ने 1020 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अपना 71वां शतक जड़ा है। विराट ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 122 रनों की आतिशी पारी खेली। शतक जड़ने के बाद विराट ने पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने शादी की अंगूठी को चूमा फिर शतकों का सूखा समाप्त करने का जश्न मनाया था।

विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि विराट आपको बधाई। आप दबाव में बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। निरंतर आगे बढ़ते रहें और आप काफी अच्छे इंसान हैं। आप हमेशा सच के साथ रहते हैं और इसी कारण से आखिर में आपके साथ कुछ गलत ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि याद रखिएगा। अगले 29 सेंचुरी आपको मानसिक तौर पर खत्म कर देंगे, मगर आप हमेशा क्रिकेट के इतिहास में सबसे दिग्गज खिलाड़ी के रूप में याद किए जाएंगे।