HAZARIBAGH NEWS: लोयला विद्यालय के छात्रों ने जीता अंडर 12 फुटबॉल टूर्नामेंट, स्कूल प्रबंधन ने किया भव्य स्वागत
विद्यालय के मुख्य कोच कपूर करमाली का योगदान एवं उनके मार्गदर्शन में बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित हुई
इस अंडर 12 के लोयला विद्यालय के छात्र शांतनु राज को सर्वोत्तम गोलकीपर के रूप में अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही चरही चौक से लेकर विद्यायल स्थल तक भव्य तरीके से स्वागत कर विद्यायल लाया गया साथ ही स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
चुरचू (हजारीबाग): एफसी केदला घाटो की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन में चुरचू प्रखंड के लोयला विद्यालय, लाल बंगला चरही के स्कूली बच्चों ने फुटबॉल मैच में भाग लेकर एक इतिहास दर्ज कर लिया है। बताते चले की लोयला विद्यालय चरही के स्कूली बच्चों ने अंडर 12 एफसी फुटबॉल टूर्नामेंट जीत हासिल कर फर्स्ट रन ऑफ द मैच का भी खिताब जीत लिया। इस जीत से पूरा विद्यायल व आसपास के इलाके में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। जीत कर वापस लौटने के बाद स्कूली बच्चों को विद्यायल प्रबंधन की तरफ से आरती उतारकर बच्चों का स्वागत किया गया। इस अंडर 12 के लोयला विद्यालय के छात्र शांतनु राज को सर्वोत्तम गोलकीपर के रूप में अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही चरही चौक से लेकर विद्यायल स्थल तक भव्य तरीके से स्वागत कर विद्यायल लाया गया साथ ही स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
लोयला विद्यालय के प्रबंधक निदेशक एवं प्रधानाध्यापक एमके वर्णवाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट की तैयारी पिछले एक महीने से जोर शोर से चल रही थी। विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह कई तरह के स्किल दिए जाते हैं ताकि बच्चें अपनी अपनी प्रतिभा को निखार सके और अपने सपनों को उड़ान दे पाएं। इस अंडर 12 फुटबॉल मैच में लोयला विद्यालय के दो टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें विद्यालय के मुख्य कोच कपूर करमाली का योगदान एवं उनके मार्गदर्शन में बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस अंडर 12 फुटबॉल मैच जीत से एक तरफ जहां स्कूली बच्चे उत्साहित हैं तो दूसरी तरफ अपने स्कूल का भी नाम रौशन किया है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

