प्यार में हैं हम: पवन सिंह और जरीन खान की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

पवन सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़

प्यार में हैं हम: पवन सिंह और जरीन खान की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

पटना: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की जोड़ी नजर आ रही है। रोमांटिक अंदाज़ में फिल्माए गए इस वीडियो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज़ के कुछ ही घंटों में गाना यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ बटोर चुका है।


जरीन खान और पवन सिंह की केमिस्ट्री ने जीता दिल

गाने में पवन सिंह और जरीन खान की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। बारिश में भीगे दोनों सितारों का इश्क़ दर्शकों को खूब भा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा – “इनके रोमांस ने आग लगा दी।”


यूट्यूब पर धमाल

Jharkhand Govt Ad
गाने को अब तक 5.40 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और यह लगातार ट्रेंड कर रहा है। ‘प्यार में हैं हम’ गाने को पवन सिंह और पायल देव ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि म्यूजिक पायल देव ने ही तैयार किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और निर्देशन वंशाज कुमार ने किया है।

https://youtu.be/TKyDCwRQMLg?si=Z3N7rasS3spX48X-

यह भी पढ़ें: Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड


फैंस बोले – सब कुछ परफेक्ट

फैंस का कहना है कि यह गाना इस साल का सबसे रोमांटिक वीडियो है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – “सेलिब्रेशन का दिन है, भाई हमेशा टाइम परफेक्ट लेकर आते हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा – “आज का दिन बहुत खास है, पवन सिंह और जरीन खान की जोड़ी सुपरहिट है।”

यह भी पढ़ें: Entertainment News: 'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई


गाने के बोल

गीत के बोल भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। बोल इस प्रकार हैं:
“आज पहली बार महसूस किया दिल, तू ही मिला जो मुझे हरदम… आज से प्यार में हैं हम।”


क्यों खास है यह गाना?

  • पहली बार पवन सिंह और जरीन खान स्क्रीन पर एक साथ नजर आए।

  • रोमांटिक अंदाज़ और बारिश का फिल्मांकन दर्शकों को भा रहा है।

  • रिलीज़ के कुछ घंटों में गाना लाखों बार देखा गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक