सेंसेक्स-निफ्टी : शेयर बाजार धाराशायी, 45 मिनट रोका गया काम, जानिए ब्लैकमंडे का हाल

सेंसेक्स-निफ्टी : शेयर बाजार धाराशायी, 45 मिनट रोका गया काम, जानिए ब्लैकमंडे का हाल

मुंबई : शेयर बाजार के लिए आज काला दिन रहा. सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हो गयी. यह गिरावट अभूतपूर्व है. बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया. इस कारण कामकाज 45 मिनट के लिए रोक दिया गया. सेंसेक्स एक समय 3149 अंक की गिरावट के साथ 26766 अंक पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 7945 अंक पर पहुंच गया.

 

खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 11.57 प्रतिशत की गिरावट पर था. 3461 अंक की गिरावट के साथ यह 26454 अंक पर कारोबार कर रहा था. कुछ सप्ताह पहले तक जो सेंसेक्स 40 हजार अंक के पार कारोबार कर रहा था, वह अपने उच्चतम अंक से आधे की ओर जाता दिख रहा है.

 

निफ्टी 951 अंक की गिरावट के साथ 7794 अंक पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी में यह करीब 11 प्रतिशत की गिरावट है. यह दिन के साढे 11 बजे की बात है.

 

बाजार में एक महीने बाद आज दूसरी बार 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा. बैंक निफ्टी 12.74 प्रतिशत नीेचे चला गया. वहीं, मिडकैप व स्माॅलकैप भी 9.3 व 10.20 प्रतिश नीचे चला गया.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध