हैदराबाद से लौटे झारखंड के करीब 1200 प्रवासी श्रमिक, कहा – लग नहीं रहा था कि घर जा पाएंगे

हैदराबाद से लौटे झारखंड के करीब 1200 प्रवासी श्रमिक, कहा – लग नहीं रहा था कि घर जा पाएंगे

रांची : तेलंगाना से शुक्रवार की आधी रात करीब 1200 प्रवासी श्रमिक विशेष ट्रेन से हैदराबाद से रांची पहुंचे. रांची पर राज्य सरकार ने उसकी स्क्रीनिंग करवा कर उन्हें उनके संबंधित जिलों में भेज दिया. तेलंगाना से आए एक श्रमिक ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि झारखंड सरकार को बहुत धन्यवाद देते हैं कि उनकी मदद से अपने घर आ गए. उसने बताया कि वहां कोई असुविधा नहीं हो रही थी, तेलंगाना सरकार सभी तरह की मदद दे रही थी, खाने-पीने की चीजें दे रही थी. घर आकर अच्छा लग रहा है, लग नहीं पा रहा था कि घर जा पाएंगे, अब हम अपने मम्मी-पापा से मिल पाएंगे. घर आकर बहुत संतुष्टि मिल रहा है, अच्छा लग रहा है.


श्रमिकों का हटिया स्टेशन पर मास्क, फूड पैकेट व गुलाब देकर स्वागत किया गया. मजदूरों के चेहरे पर चमक थी और आंखें नम थी.

पलामू के एक श्रमिक राजेंद्र राम ने कहा कि वह सिकंदराबाद से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत आने में नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व


राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा कि तेलंगाना से चलकर आज हमारे 470 मजदूर भाई गढवा पहुंच चुके हैं. स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा.


उधर, कोटा से झारखंड के बच्चों को लेकर रांची के लिए एक ट्रेन चली है. एक ट्रेन आज फिर शाम में खुलेगी जो धनबाद आएगी. उस ट्रेन में भी विभिन्न जिलों के बच्चे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ