Hazaribagh News: केदली से खेल मैदान तक का मार्ग कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान

Hazaribagh News: केदली से खेल मैदान तक का मार्ग कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान
कीचड़ में तब्दील मार्ग

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि एनओसी की समस्या का जल्द समाधान कर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

चौपारण (हजारीबाग): करमा पंचायत के ग्राम केदली से खेल के मैदान तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बारिश के कारण कीचड़ और दलदल में बदल गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। घुटनों तक कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से रोजाना गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी बन चुकी है।

यह रास्ता न केवल केदली गांव के लोगों के लिए बल्कि बच्चों के खेल मैदान का भी प्रमुख संपर्क मार्ग है। ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं, जिससे उनकी दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।इस मामले में मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव का कहना है कि यह मार्ग जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है और जंगली क्षेत्र होने के कारण एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं मिल पा रहा है इसी वजह से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने यह भी कहा कि उस दिशा में स्थायी बस्ती नहीं है, केवल पशु चराने वाले लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।हालांकि,ग्रामीण सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अब उस क्षेत्र में कई लोग मकान बना चुके हैं और धीरे-धीरे बसावट बढ़ रही है। ऐसे में सड़क को पक्का बनाना जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि एनओसी की समस्या का जल्द समाधान कर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बारिश के मौसम में होने वाले हादसों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक