Hazaribagh News: इनरव्हील क्लब हजारीबाग में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आधिकारिक दौरा, सेवा और जागरूकता से सजा दिन
गिरीडीह से आईं रश्मि गुप्ता ने इको बेंच, साड़ी, व्हीलचेयर और कैनोपी वितरण सहित कई प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता नाटक ने कार्यक्रम को बनाया खास
हजारीबाग: इनरव्हील क्लब हजारीबाग में डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रश्मि गुप्ता का आधिकारिक दौरा आयोजित किया गया। रश्मि गुप्ता का आगमन गिरीडीह से हुआ और कार्यक्रम की शुरुआत आर्श कन्या विद्यालय में स्थापित इको बेंच के उद्घाटन से हुई। इसके बाद होटल ए के इंटरनेशनल में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन उनके हाथों संपन्न हुआ, जिसमें साड़ी, व्हीलचेयर और कैनोपी का वितरण शामिल रहा।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली की छात्राओं ने गर्भाशय कैंसर जागरूकता पर एक मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को संवेदनशील कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष रजनी सहाय के स्वागत गीत से हुई, वहीं आयुष डांस एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


