Dr. Shyama Prasad Mukherjee University Exams
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण

DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), राँची के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्नातकोत्तर (PG) परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 1:30 से 4:30 बजे की पाली में आयोजित इस परीक्षा में करीब 1500 विद्यार्थी शामिल हुए। कुलपति ने नए एकेडमिक बिल्डिंग के लगभग 30 परीक्षा कक्षों में जाकर अनुशासन, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 9 अप्रैल को परीक्षा संपन्न होने तक छात्रों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
Read More...

Advertisement