मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कोडरमा न्याय मंडल का किया निरीक्षण
मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर क्रीज का किया उद्घाटन
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कोडरमा पहुंचे और इस दौरान पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस क्रम में कोडरमा न्यायमंडल में क्रीज़ का भी उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर क्रीज का उद्घाटन किया।
कोडरमा: झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कोडरमा पहुंचे और इस दौरान पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ माननीय मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी अमनदीप चौहान झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक मनोज प्रसाद भी मौजूद थे। इसके पूर्व कोडरमा परिसदन में उनका भव्य स्वागत कोडरमा न्यायमंडल एवं जिला प्रशासन की ओर से किया गया। साथ ही साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। कोडरमा न्याय मंडल का निरीक्षण करने के पश्चात वे तिलैया डैम प्रस्थान कर गए। इस क्रम में कोडरमा न्यायमंडल में क्रीज़ का भी उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर क्रीज का उद्घाटन किया।

