Chandra Prakash Jain Hazaribagh
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण

Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण हजारीबाग यूथ विंग के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची स्थित लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। संस्था ने राज्यपाल को 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल, हजारीबाग में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। इस वर्ष संस्था ने 500 यूनिट रक्त संग्रह का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। राज्यपाल ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान है और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई। विशेष बात यह है कि इस शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
Read More...

Advertisement