रांची के अखबार : झारखंड में लाॅकडाउन 4.0 में आंशिक राहत, छठी जेपीएससी की नियुक्ति पर रोक से अदालत का इनकार
प्रभात खबर की लीड खबर लाॅकडाउन 4.0 से जुड़ी है. इसका शीर्षक है : आज से निगम क्षेत्र से बाहर कई छूट. हार्डवेयर व निर्माण क्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं की दुकान हर जगह खुल सकेगी. मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उत्पादों के सर्विसिंग सेंटर निगम क्षेत्र से बाहर खुल सकेंगे. राज्य में शराब की बिक्री हो सकेगी और फैक्टरियां हर जगह खुलेंगी. सीएम के हवाले से खबर हैं मुख्यमंत्री सामुदायिक किचन हर जगह खुलेगा. एक खबर है: हेमंत ने गुरुग्राम से पैदल आ रहे सोनोती के परिवार को सुरक्षित लाने का निर्देश दिया. सोनोती सोरेन मथुरा में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गयी थी. इसके बाद एक पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने बार-बार विभिन्न अधिकारियों से उसकी मदद की मांग की लेकिन अपेक्षित मदद नहीं मिली. हालांकि आखिर में उन्होंने झारख्ंाड के सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट किया, जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया. खबर है अम्फाना महाचक्रवात में बदल गया. यह पश्चिम बंगाल व ओडिशा में बुधवार को भारी तबाही मचा सकती है, इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार इससे बने हैं. यह खबर है कि सीबीएसइ परीक्षा एक जुलाई से होगी और मास्क जरूरी होगा.
अखबार ने सोनोती सोरेन की मदद करने वाले पत्रकार श्याम मीरा सिंह पर भी अंदर के पन्ने पर एक स्टोरी छापी है. अखबार के कवर पेज 2 की लीड स्टोरी है: एक लाख के पार पहुंचा देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा. गुमला से एक खबर है कि बाहर से लौटे श्रमिकों को परिवार ने साथ रखने से इनकार किया. वहीं, यह खबर है कि 76 ट्रेनों को एनओसी मिली है इससे एक सप्ताह में प्रवासी मजदूर आएंगे. हाइकोर्ट ने छत्ती जेपीएससी के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.



Latest News

