रांची के अखबारों की सुर्खियां : झारखंड की दो हस्तियों को पद्मश्री, लोहरदगा हिंसा की होगी एसआइटी जांच, अन्य खबरें
रांची : आज गणतंत्र दिवस है और इस शुभ मौके पर अखबारों ने आज तिरंगा रंगत लिए हुए हैं. अखबारों ने आज साकारात्मक कोशिश की है. पद्म पुरस्कारों व पुलिस पदक का ऐलान के अलावा अन्य खबरें अखबारों में आज प्रमुखता से हैं.
प्रभात खबर ने पहले पन्ने के टाॅप पर इनस है संविधान नाम से स्टोरी प्रकाशित की है, जिसमें जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले चार लोगों पर संक्षिप्त स्टोरी है. इन हस्तियों के नाम हैं एके रशीदी जो झारखंड बार काउंसिल के सदस्य व वकील हैं. दूसरे अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, तीसरे राजनेता सरयू राय और चैथे भोजन के अधिकार के लिए लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बलराम. अखबार ने लिखा है कि झारखंड की दो हस्तियों मधु मंसूरी हंसमुख और गुरु शशधर आचार्य को पद्मश्री देने का फैसला लिया गया है. खबर के अनुसार, सात हस्तियों को पद्मविभूषण, 16 हस्तियों को पद्मभूषण एवं 118 हस्तियों को पद्मश्री देने का निर्णय लिया गया है. पद्मविभूषण पाने वालों में जार्ज फर्नांडिज, सुषमा स्वराज व अरुण जेटली जैसी हस्तियां हैं. झारखंड की 46 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक दिए जाने की खबर भी पहले पन्ने पर है.

आज कफ्यू में ढील दिया जा सकता है. एक खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह को निलंबित कर दिया गया है. गुमला के बंद असरदार रहने की खबर भी अखबार ने दी है. वहीं, निर्भया मामले के दोषी मुकेश द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की खबर भी है.

दैनिक भास्कर ने लिखा है कि 87 देशों में छउ को ले जाने वाले शशधर को पद्मश्री मिला है. वहीं, नागपुरी संस्कृति-सभ्यता को गीत के छंद में पिरोने वाले मधु मंसूरी को पद्मश्री देने का एलान हुआ है. पथ निर्माण के इंजीनियर पर की गयी कार्रवाई पर इस अखबार का शीर्षक है: जिस कंपनी ने पथ निर्माण के लिए टेंडर डाला ही नहीं उसे 52 करोड़ का ठेका, सात करोड़ पेमेंट भी. अखबार ने लिखा है कि लोहरदगा में उपद्रव करने वालों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. रिम्स के बीएससी नर्सिंग Girls हाॅस्टल में शराबी के घुस जाने व छेड़खानी किए जाने की खबर अखबार ने दी है. इसके बाद नाराज छात्राओं ने थाने का घेराव किया. पुलिस पदक से संबंधित खबर व रिम्स के एनेस्थेसिया विभाग में 10 सीटें बढने की खबर अखबार ने दी है.
Related Posts

Latest News

