हेमंत कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह, रामेश्वर को वित्त, जगरनाथ को शिक्षा, और जानें

हेमंत कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह, रामेश्वर को वित्त, जगरनाथ को शिक्षा, और जानें


रांची :
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार के कैबिनेट विस्तार के बाद आज अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. मुख्यमंत्री ने जहां गृह एवं कार्मिक सुधार एवं प्रशासनिक विभाग जैसे अहम मंत्रालय अपने पास रखा, वहीं वित्त मंत्रालय कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव को सौंपा है. उरांव को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भी सौंपा गया है. वहीं, आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग व संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है.

राजद कोटे के सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सौंपा गया है. चंपई सोरेन को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं परिवहन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण एवं निबंधन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है.

जगरनाथ महतो को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. जोबा मांझी को समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आपदा विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है.

बादल को कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. जबकि मिथिलेश ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कमान सौंपी गयी है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सिफारिश पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन विभागों का आवंटन किया है. अब संबंधित मंत्री अपने-अपने विभाग का कामकाज संभाल लेंगे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर