झारखंड कैबिनेट में 39 प्रस्तावों पर मंजूरी, बदलेगा राज्य को शासकीय लोगो, मास्क नहीं लगाने पर अब जेल

झारखंड कैबिनेट में 39 प्रस्तावों पर मंजूरी, बदलेगा राज्य को शासकीय लोगो, मास्क नहीं लगाने पर अब जेल

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में आज 39 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. इसमें दो बड़े फैसले लिए गए हैं. एक राज्य सरकार ने प्रदेश का लोगो बदलने का निर्णय लिया. अब नए लोगों में झारखंड के राजकीय पशु हाथी, राजकीय फूल पलाश व राज्य की कला संस्कृति को शामिल किया गया है. ये तीनों चीजें तीन लेयर में लोगों पर वृताकार रहेंगी और बीच में अशोक स्तंभ रहेगा. यह नया लोगों स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा.


इसके अलावा झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने का निर्णय लिया. अभी कोई ऐसा कानून नहीं है जिसके तहत मास्क नहीं पहनने पर सजा का प्रावधन हो. ऐसे में इसके लिए कैबिनेट ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है, जिसके तहत मास्क नहीं पहनने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

जो लोग महामारी के बावजूद राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करेंगे उन पर नियमानुकूल कार्रवाई होगी. राज्य कैबिनेट ने एक फैसला लिया कि जैक बोर्ड, सीबीएसइ व आइसीएसइ के राज्य टाॅपर को पुरस्कृत किया जाएगा. तीनों बोर्ड के प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा. इसी प्रकार 12वीं के तीनों संकाय विज्ञान, कला व काॅमर्स के प्रथम टाॅपर को तीन लाख द्वितीय को दो लाख और तृतीय को एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि लोगो बदलने को लेकर किसी ने पहल नहीं की, हमारी सरकार ने इस पर सोचा. वहीं, उन्होंने संक्रामण रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 के संबंध में कहा कि कभी-कभी सख्ती करने की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि कानून में इस संबंध में प्रावधान है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं