Daltonganj News: बगैर परिवर्तन राज्य का विकास संभव नहीं, वर्तमान सरकार पर बाबूलाल का तंज

पिता की कसम खाकर वादा पूरा नहीं करने वाले को जनता को ठगने में कितनी देर लगेगी: मरांडी

Daltonganj News: बगैर परिवर्तन राज्य का विकास संभव नहीं, वर्तमान सरकार पर बाबूलाल का तंज
भंडारिया में परिवर्तन सभा को संबोधित करते मरांडी

यह भी कहा था कि 5 लाख नौकरी नहीं देने पर राजनीतिक से संन्यास ले लेंगे। जो अपने पिता की कसम खाकर वादे को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें आम लोगों को ठगने में कितना देर लगेगी

डाल्टनगंज: भंडारिया में परिवर्तन सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 23 सितंबर को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रोक है। इसका नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं झारखंड में परिवर्तन किए बगैर राज्य का विकास संभव नहीं है। लोगों से अपील है की इन लोगों को बदले। परिवर्तन करें और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के लिए लोग बरसों से आंदोलन कर रहे थे। कभी जयपाल सिंह के नेतृत्व में कभी शिबू सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन चला। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के लोगों की भावनाओं का कभी ख्याल नहीं किया। कांग्रेस ने पैसा देकर झारखंड आंदोलन को खरीद लिया। आंदोलन करने वाले को लोग पैसे पर बिक गए। झारखंड अलग राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की देन है।

मरांडी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने पर झारखंड का विकास तेजी से होगा। आज से 20-25 साल पहले गांव में सड़कें नहीं होती थी। लोग पैदल आना जाना करते थे। बारात भी कोसों दूर पैदल ही जाना पड़ता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर गांव-गांव तक सड़कें बन गई। आज लोग गाड़ी से आना-जाना करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले गांव के लोगों ने बिजली भी नहीं देखा थे। कांग्रेस पार्टी ने इस देश में 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन कभी भी गांवों में बिजली पहुंचाने की चिंता नहीं की। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर गांव-गांव में बिजली पहुंचाई गई। 

मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने पिता की कसम खाई थी और कहा था कि हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। यह भी कहा था कि 5 लाख नौकरी नहीं देने पर राजनीतिक से संन्यास ले लेंगे। जो अपने पिता की कसम खाकर वादे को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें आम लोगों को ठगने में कितना देर लगेगी। श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यह कहने के लिए दबाव नहीं दिया था। हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा था कि नौकरी नहीं देने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। बीए पास को 5000 और एमए पास को 7000 रुपए देंगे। 5 साल हो गया, पर किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Related Posts

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल