लखनऊ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ ‘पशु बचाओ रैली’

सड़क पर से कुत्तों को हटाने के आदेश का हुआ विरोध

लखनऊ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ ‘पशु बचाओ रैली’

लखनऊ में एनजीओ और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को सड़क से हटाने के आदेश के खिलाफ ‘पशु बचाओ रैली’ निकाली। लो‍हिया पार्क से 1090 चौराहे तक हुई इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए सड़क से कुत्तों को हटाने के आदेश के विरोध में रविवार को लखनऊ के प्रमुख एनजीओ और एनिमल एक्टिविस्ट्स ने एकजुट होकर पशु बचाओ रैली का आयोजन किया। यह रैली लो‍हिया पार्क से 1090 चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और संस्थाओं ने पोस्टर-बैनर लेकर नारे लगाए – “फैसला वापस लो, जानवरों पर दया करो”। सभी का कहना था कि यह आदेश न केवल अमानवीय और क्रूर है बल्कि भारत की करुणा, दया और सहअस्तित्व की संस्कृति के भी खिलाफ है।

एनजीओ प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क पर रहने वाले बेजुबान जानवर भी इस समाज का हिस्सा हैं और उन्हें जीने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय न सिर्फ पशुओं के जीवन से खिलवाड़ है, बल्कि मानवता और धर्म की भावना को भी ठेस पहुँचाता है।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करे और सड़क पर रहने वाले कुत्तों को कैद करने या हटाने की बजाय उनके टीकाकरण, नसबंदी और पुनर्वास जैसे मानवीय समाधानों पर ज़ोर दे।

यह भी पढ़ें: ITBP जवान की मां का हाथ कटने पर बवाल! 100 जवान पहुंचे कमिश्नर ऑफिस, अस्पताल पर गंभीर आरोप

इस रैली में Aasra – The Helping Hand NGO, Fairy Tales Masoom Foundation, Jeev Aashray समेत कई अन्य संस्थाओं और स्वतंत्र पशुसेवियों ने हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि वे आगे भी जानवरों की आवाज़ बनकर इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा