Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन, आगामी कार्यक्रम पर चर्चा 

ॐ के उच्चारण और राम नाम के जयघोष से हुई बैठक की शुरुआत

Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन, आगामी कार्यक्रम पर चर्चा 
(फोटो)

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक में 'रामोत्सव 2026' की भव्य तैयारी की गई। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव के तहत जिले के 125 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में राम जी के आदर्शों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा हुई।

गोला: विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यालय में रविवार को आगामी कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुलेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुरुआत ओम् के उच्चारण और श्री राम जय राम के जयघोष के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच विहिप रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने रामोत्सव सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा कर रुप रेखा किया गया। जिला मंत्री छोटू वर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामगढ़ जिले में धूमधाम से रामोत्सव का कार्यक्रम जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक कार्यक्रम किया जाएगा। 

इस वर्ष रामोत्सव कार्यक्रम 19 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक मनाया जाएगा। रामगढ़ जिले में 125 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम मनाने का लक्ष्य रखा गया है। रामोत्सव के तहत लोगों को राम जी के आदर्श जीवन चरित्र के बारे में लोगों को बताया जाएगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर विहिप सह मंत्री तरुण वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दानिश पटेल, पूर्व गौरक्षा प्रमुख गौतम मिश्रा, बलोपासना केंद्र प्रमुख सनी महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News : ईद पर नोनीहाट में उमड़ी भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश
टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब में कौशल विकास तंत्र को किया मजबूत
Dhanbad News: मेयर व विधायक के निर्देश पर शुरू हुई पाइपलाइन रीशिफ्टिंग
Dumka News : राजेश चौरसिया के पहल पर सुब्रतोनाथ ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान 
झारखंड को बड़ी उपलब्धि, दिलशिन के.के का राष्ट्रीय टीम कैंप में चयन
Palamu News: डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Palamu News: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
Palamu News: रेलवे स्टेशन के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Palamu News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत 
Dhanbad News: आईआईटी में नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी का शताब्दी व्याख्यान, करुणा पर जोर
Bokaro News: अवैध कोयला खनन पर छापेमारी, संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बंद कराया स्थल