Sahebganj News: बिंदुधाम मेले में झूलों और दुकानों की भरमार, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

झामुमो युवा जिलाध्यक्ष और एसडीओ ने किया उद्घाटन

Sahebganj News: बिंदुधाम मेले में झूलों और दुकानों की भरमार, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

बरहरवा के बिंदुधाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के बाद से ही मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। झूले, मीना बाजार और विभिन्न राज्यों से आई दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ा दी है।

बरहरवा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बिंदुधाम मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ चैत्र नवरात्रि मेले का विधिवत भव्य शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बीते दिनों झामुमो युवा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी और राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने अतिथियों के साथ फीता काटकर मेले का भव्य उद्घाटन किया।

इस पावन अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों व मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा नगर एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को मेले में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेला में कई नए और आकर्षक मनोरंजन के साधन शामिल किए गए हैं। प्रमुख आकर्षण में जलपरी, भूतबंगला, ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटर साइकिल धूम जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं।

इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए सुसज्जित दुकानों और मीना बाजार की रौनक मेले की शोभा बढ़ा रही है। मेले के शुभारंभ के साथ ही बरहरवा नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में मेला में पधारने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें केकेआर ने प्री-सीजन इवेंट 'नाइट अनप्लग्ड 3.0' के दौरान जर्सी रिटायर करने की घोषणा की 

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान