Sahebganj News : चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

घाटों की सफाई और सजावट पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह

Sahebganj News : चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

साहिबगंज में चैती छठ का पहला अर्घ्य आज दिया जाएगा। घाटों पर भक्ति और उत्साह का माहौल है, व्रती महिलाएं सूर्य उपासना करेंगी।

साहिबगंज : चैती छठ का पावन पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सूर्य उपासना का यह महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है और आज यानी मंगलवार की शाम व्रती महिलाएं पहला अर्घ्य देंगी। शहर से लेकर गांवों तक छठ घाटों की व्यापक सफाई और सजावट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

चैती छठ के तीसरे दिन व्रती महिलाएं शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं, जिसे पहला अर्घ्य कहा जाता है। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचकर छठ माता की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली बनी रहती है। प्रखंड मुख्याल क्षेत्रों में ओझा टोली घाट, जय सूर्य मंदिर घाट कबूतर खोपी सहित कई प्रमुख स्थानों पर विशेष तैयारी देखने को मिली। यहां व्रती महिलाएं पूजा-अर्चना के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगी।

चैती छठ के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान के बाद मिट्टी के चूल्हे पर खीर और रोटी का प्रसाद बनाती हैं। यह प्रसाद पहले कुलदेवता को अर्पित किया जाता है और फिर स्वयं ग्रहण कर व्रत की अगली प्रक्रिया शुरू होती है। चैती छठ का समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती महिलाएं पुनः घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव की उपासना करेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद पारण कर व्रत खोला जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन