झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

सुबह-शाम घना कोहरा छाने की चेतावनी

झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में कोल्ड डे और घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

रांची : झारखंड के 13 जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

उनमें पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और छात्र के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो खूंटी, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है।

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी और इसके निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत दिवस कोल्ड डे की स्थिति होने की भी संभावना व्यक्त की है। साथी राज्य के उत्तरी भागों में सुबह शाम शाम घना कोहरा छाने की भी जानकारी दी है।

वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा और इस दौरान भारी कनकनी महसूस की गई। वहीं राज्य के अन्य जिलों में देर रात और तड़के सुबह में कुहासा छाया रहा। रांची के भी नमी वाले इलाकों में देर रात को कुहासा दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान गुमला में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, जमशेदपुर में 23.4 और 8.6 डिग्री, डालटेनगंज में 16 डिग्री और 5 डिग्री, बोकारो में 21.6 और 7.1 डिग्री, चाईबासा में 26.8 डिग्री और 9.2 डिग्री, खूंटी में 25.5 और 3.7 डिग्री, लोहरदगा में 23.4 और छह डिग्री, लातेहार में 22.5 और 4.6 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ