बाबूलाल मरांडी के मुख से लोकतंत्र की गरिमा की बातें नहीं देती शोभा: सोनाल शांति 

लोकतंत्र की आत्मा को तार-तार कर रही भाजपा

बाबूलाल मरांडी के मुख से लोकतंत्र की गरिमा की बातें नहीं देती शोभा: सोनाल शांति 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति

झारखंड में महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की गरिमा को हमेशा बनाए रखा है. देश का जनतंत्र देख रहा है कि किस प्रकार चुनाव आयोग जैसी संस्था को बंधक बनाकर अपने अनुकूल मतदाता की परिभाषा भाजपा गढ़ रही है

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर आरोप लगाते कहा कि लोकतंत्र की आत्मा को तार-तार करने वाली भाजपा के राज्य अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के मुख से लोकतंत्र की गरिमा की बातें शोभा नहीं देती. उन्होंने कहा सरकारों की चोरी करने वाले अब मतदाताओं के मतदान का अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से कर रहे हैं. संविधान को बदलने का सपना पालने वाली भाजपा लोकतंत्र और संविधान की दुहाई किस मुंह से दे रही है. झारखंड में महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की गरिमा को हमेशा बनाए रखा है. देश का जनतंत्र देख रहा है कि किस प्रकार चुनाव आयोग जैसी संस्था को बंधक बनाकर अपने अनुकूल मतदाता की परिभाषा भाजपा गढ़ रही है. ईडीसीबीआई जैसी संस्थाओं को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का हथियार बना लिया गया है जिसका प्रयोग विरोधी दलों के नेताओं के विरुद्ध किया जा रहा है. हर संवैधानिक संस्था को अपनी जेबी संस्था समझने वालों को झारखंड की जनता ने करारा जवाब दिया है जिसकी गूंज आज भी भाजपा नेताओं के कानों में है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में नगर निकायो को भ्रष्टाचार का सिंबल बना दिया था. नगर निकाय चुनाव के मामले में बाबूलाल मरांडी जानबूझकर धृतराष्ट्र बने हुए हैं. सरकार ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर वार्डों का परिसीमन कर लिया था परंतु बगैर ट्रिपल टेस्ट कराये नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने पर भाजपा के सहयोगी दल आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी जिससे नगर निकाय चुनाव का रास्ता अवरूद्ध हो गया था. 

उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार सरकार ने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जिसमें लोकसभा विधानसभा चुनाव सहित कई कारणो से विलंब हुआ. माननीय उच्च न्यायालय की टिप्पणी के आलोक में राजनीति करने से बाबूलाल को परहेज करना चाहिए. नगर निकाय को "नगद निकाय"में बदलने वाली भाजपा को अपना शासन काल याद रखना चाहिए जिसमें नगर विकास मंत्री, मेयर, डिप्टी मेयर सहित अधिकांश पार्षद भाजपा से संबंधित थे परंतु पूरे झारखंड में नगर निकाय निकायों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो में अव्यवस्थाएं सर चढ़कर बोल रही थी, विकास के नाम पर राशि की लूट पूरे झारखंड में संगठित तरीके से की जा रही थी. भाजपा के शासनकाल में झारखंड के नगर निकायों को गिनती में भी रखने से रेटिंग एजेंसियां परहेज करती थी परंतु महागठबंधन के सरकार में नगर निकायों को पीपुल्स फ्रेंडली बनाया गया है जिसका परिणाम है कि विभिन्न नगर निकायों को कई क्षेत्रों में बेहतर रैंकिंग मिली है.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट