Ranchi News: श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति इस बार किताबों की थीम से बना रहा पंडाल
आकर्षण का केंद्र बनेगा ये पंडाल
करीब 35 लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के ठीक सामने गुरुकुल के साधु एक पेड़ के नीचे पुस्तक लेकर बैठे नजर आएंगे। उनके चारों ओर हिरणों का झुंड होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल परिसर में किताब का स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें धार्मिक और जनरल नॉलेज की किताबें होंगी।
रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के अलग -अलग स्थानों में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा इस साल 21 हजार काल्पनिक किताबों से पंडाल का निर्माण कर रही है। करीब 35 लाख की लागत से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के ठीक सामने गुरुकुल के साधु एक पेड़ के नीचे पुस्तक लेकर बैठे नजर आएंगे। उनके चारों ओर हिरणों का झुंड होगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल परिसर में किताब का स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें धार्मिक और जनरल नॉलेज की किताबें होंगी। पंडाल के अगल-बगल 15-15 फीट ऊंची किताबों से दीवारें बनाई जा रही हैं। सभी काल्पनिक किताबों पर संस्कृत में लिखा हुआ दिखेगा। आकर्षक लाइटिंग होगी। मूर्तिकार जगदीश पाल 15 फीट की ऊंची माता की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 7 लाख, पंडाल निर्माण में 25 लाख, प्रतिमा में 1.5 लाख औरपूजन एवं अन्य में ढाई लाख कुल 35 लाख रुपये खर्च होगा। आयोजन को सफल बनाने में राजेश साहू, भोला राम, अंजित साहू मुनेश्वर साहू, कंचन साहू, रवि साहू, पवन साहू सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
