Ranchi news: पुलिस ने पांच दिनों में 132 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

इस क्रम में लगातार सफलता भी मिल रही: डीआईजी

Ranchi news: पुलिस ने पांच दिनों में 132 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट
पुलिस ने पांच दिनों में 132 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट (तस्वीर)

रांची: राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले पांच दिनों में 132 एकड़ अफीम की गैरकानूनी खेती को नष्ट किया है।

कब-कब हुई कार्रवाई

दो जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे, नामकुम और अनगड़ा थाना क्षेत्रों में 34.5 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 एकड़, सोनाहातु में 2.5 एकड़, तमाड़ में 3.5 एकड़, दशमफॉल में 12 एकड़, राहे में दो एकड़ और अनगड़ा थाना क्षेत्र में पांच एकड़ शामिल हैं।

तीन जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे एवं नामकुम थाना क्षेत्रों में 34 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 एकड़, सोनाहातु में दो एकड़, तमाड़ में 5.5 एकड़, दशमफॉल में 4.5 एकड़, नामकुम में पांच एकड़ और राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच एकड़ शामिल हैं।

चार जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़ और दशमफॉल थाना क्षेत्रों में 38.5 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 09 एकड़, सोनाहातु में पांच एकड़, तमाड़ में 25 एकड़ और दशमफॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत चार एकड़ शामिल है।

Read More.. Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम

पांच जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, अनगड़ा एवं दशमफॉल थाना क्षेत्रों में 21 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें

Read More.. झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 एकड़, सोनाहातु में तीन एकड़, दशमफॉल में चार एकड़ और अनगड़ा थाना क्षेत्र में चार एकड़ शामिल है।

Read More.. Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

10 जनवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के लाली पंचायत अंतर्गत कुदागढ़ा एवं हेसो गांव में कुल करीब चार एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बात डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लगातार सफलता भी मिल रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement