Ranchi news: जनता दरबार का आयोजन, कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जिला प्रशासन की अपील, बिचौलियों के जाल में न आयें

Ranchi news: जनता दरबार का आयोजन, कई शिकायतों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
(एडिटेड इमेज)

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला के सभी अंचलों में मंलगवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में जन शिकायतों का लगातार समाधान हो रहा है। आज जिला के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें कई लोगोें की शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार में अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। 

जनता दरबार में मुख्य रूप से आवासीय, जाति, आय एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन, दाखिल-खारिज एवं भूमि विवाद निवारण, पंजी-2 में सुधार एवं भूमि अभिलेख संबंधी कार्य, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायतें, मनरेगा एवं कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित मामले, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान आदि से संबंधित शिकायतें आयीं जिनमें कइयों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभाग/कार्यालय को अग्रसारित किया गया। 

जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

सोनाहातू अंचल की सुलोचना ने जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन दिया था, आवश्यक कार्यवाही पूरी कर अंचल कार्यालय से उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। नामकुम अंचल में कई लोगों को जनता दरबार में ऑनलाइन रसीद निर्गत किया गया। आवेदकों द्वारा बताया गया कि वो पहली बार जनता दरबार में आये और उनका काम हो गया। अनगड़ा अंचल के गेतलसूद के रहनेवाले आवेदक की शिकायत पर पंजी-2 में ऑन द स्पॉट सुधार कर दिया गया। शिकायत के शीघ्र समाधान पर आवेदक द्वारा धन्यवाद दिया गया। साथ ही अन्य अंचलों में भी कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। 

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में पहल

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त माध्यम है। इससे प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता आती है और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल पाता है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को अपने निकटतम अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपने आवेदन/शिकायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि कार्यवाही में किसी प्रकार की देरी न हो।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई

बिचौलियों के चंगुल में न फंसे

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बिचौलियों के चंगुल में न फंसे और सीधे अंचल एवं प्रखण्ड कार्यालय के पदाधिकारियों/कर्मियों से मिल अपनी समस्या के समाधान हेतु आवेदन देें। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखते हैं तो नजदीकी थाना को इसकी शिकायत करें या अबुआ साथी-9430328080 पर इसकी जानकारी दें।

अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

यह भी पढ़ें: होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा