Ranchi news: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया कृषि निदेशालय का औचक निरीक्षण 

किसान कॉल सेंटर का भी किया निरीक्षण , किसान को फोन कर जाना सच्चाई 

Ranchi news: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया कृषि निदेशालय का औचक निरीक्षण 
कृषि निदेशालय का निरीक्षण करती मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (तस्वीर)

रांची: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज कांके रोड स्थित कृषि निदेशालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची . दोपहर के वक्त मंत्री के अचानक कृषि निदेशालय पहुंचते ही हलचल मच गई . निदेशालय के बड़े अधिकारी सूचना मिलते ही भागे - भागे मंत्री के समक्ष पहुंचे . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि निदेशालय में एक के बाद एक कई कमरों में जा कर विभागीय कर्मियों और अधिकारियों से उनके काम की जानकारी ली . औचक निरीक्षण के क्रम में कृषि मंत्री किसान कॉल सेंटर भी पहुंची . किसान कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराने वाले किसानों की समस्याओं के समाधान की जानकारी ली.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस दौरान एक किसान को खुद अपने नंबर से फोन लगा कर समस्या के समाधान होने या नहीं होने से संबंधित सवाल पूछा . जवाब में किसान ने समस्या का समाधान होने की बात कही .  किसान कॉल सेंटर का संचालन का लक्ष्य कृषि के क्षेत्र में किसानों की समस्या को जानना और उसका समाधान करने की दिशा में कदम उठाना है . औचक निरीक्षण के बाद कृषि निदेशालय में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की.

राज्य में अतिवृष्टि से किसानों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर इस दौरान विशेष रूप से चर्चा की गई . बैठक में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत अनुदान पर लेट खरीफ का बीज वितरण किया जाएगा . इसमें सरगुजा , अरहर , कुरथी सहित अन्य बीज का वितरण अगस्त माह के अंत तक करने का निर्देश दिया गया है . लेट खरीफ बीज के वितरण में मौजूदा फसल क्षति की रिपोर्ट संलग्न करने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इसके साथ ही रबी फसल का बीज वितरण इस बार सिर्फ लैंप - पैक्स में नहीं होगा . लैंप - पैक्स के अलावा लाइसेंस प्राप्त बीज विक्रेता भी इसका वितरण करेंगे . बैठक में ये निर्णय लिया गया कि कृषि फसल सुरक्षा अभियान के लिए जिला स्तर पर एडवाइजरी जारी किया जाएगा . फसल को हो रहे नुकसान से संबंधित रिपोर्ट के आधार पर फसल की सुरक्षा और बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जाएगा . एक ऐसी व्यवस्था तैयार करने करने की पहल की जाएगी , जिसमें दवा का छिड़काव सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के किसानों के लिए संचालित किसान कॉल सेंटर को ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने का निर्देश दिया है . टोल फ्री नंबर 18001231136 पर राज्य के किसान कृषि से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को साझा कर सकते है . राज्य के किसानों से टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या रखने की अपील की गई है . किसानों की समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा . कृषि निदेशालय में हुई बैठक में कृषि निदेशक भोर सिंह यादव , समेति निदेशक विकास कुमार , भूमि संरक्षण निदेशक अशोक सम्राट, उद्यान के संयुक्त सचिव एस बी अग्रवाल मौजूद थ .

यह भी पढ़ें: प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी