जनता दरबार में समस्याओं की सुनवाई के साथ त्वरित कार्रवाई: दीपिका पांडे सिंह

52 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों में तुरंत निर्देश जारी

जनता दरबार में समस्याओं की सुनवाई के साथ त्वरित कार्रवाई: दीपिका पांडे सिंह
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनती दीपिका पांडे सिंह एवं अन्य कांग्रेसी

प्रदेश कांग्रेस के जनता दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. 52 आवेदनों में कई मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया गया.

रांची: आम लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके समाधान के लिए संबद्ध अधिकारियों को तीव्र गति से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मंत्री दीपिका पांडे सिंह के समक्ष लगभग 52 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. इसमें प्रमुख रूप से सड़क निर्माण,नियुक्ति, मईंया सम्मान योजना, जमीन संबंधी,अबूआ आवास, विभिन्न थानो से संबंधित मामले,आधार केंद्र में अवैध रूप से बहाली,स्थानांतरण,सेवा बहाली,हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय के बी सहाय की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के निर्माण तथा अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग से संबंधित आवेदन आए जिसमें से कई मामलों में अधिकारियों को त्वरित संज्ञान लेने तथा जो प्रक्रिया के तहत होने वाले कार्य हैं उसकी प्रक्रिया में तीव्रता लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

जनता दरबार के पश्चात दीपिका पांडे सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जनता दरबार में सिर्फ सुनवाई नहीं होती बल्कि कार्रवाई भी होती है. उन्होंने बताया कि पिछले जनता दरबार में एक मामला आया था जिसमें हिंदी की इरम परवीन नामक महिला की तीन माह की बच्ची को पति द्वारा कश्मीर ले जाने का मामला आया था जिस पर रांची पुलिस से संज्ञान लेने का निर्देश दिया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने महिला को उसकी बच्ची को वापस दिलाया.

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में कई मामले ऐसे आते हैं जिनका तत्काल निपटारा हो जाता है, कई मामले ऐसे होते जो लंबी प्रक्रिया वाले होते हैं उसके त्वरित प्रक्रिया हेतु निर्देशित किया जाता है और उनकी निगरानी भी की जाती है. आज कई छात्रों के मामले ऐसे आए जिसमें जेएसएससी द्वारा ली गई अलग-अलग परीक्षाओं में अभ्यर्थी सफल हो गए लेकिन उनके  प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं किया जा सका है इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा और यह जल्द हो इसकी कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर भाजपा का हल्ला बोल: राफिया नाज़ ने की आरोपित अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग

विधानसभा सत्र के लिए सरकार तैयार है सदन में अनुपूरक बजट भी आना है सत्र में कई मामले ऐसे भी आएंगे जो पिछले सत्र से लेकर आहूत सत्र के बीच का है सरकार सत्र को लेकर पूरी गंभीर है और हम चाहते हैं कि सत्र पूरी संजीदगी से चले.

यह भी पढ़ें: झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का तीखा पलटवार: "पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद हताश और असुरक्षित है जेएमएम"

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक के संदर्भ उन्होंने कहा कि बिल तैयार है और सदन के पटल पर रखा जाना है यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है और इससे क्रांतिकारी बदलाव उच्च शिक्षा में आयेगा. अगर शिक्षा जगत में सुधार की कवायद राज्य सरकार कर रही है तो विपक्ष को इसमें सहयोग करना चाहिए.

चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एस ए आर पर कहा कि आनन फानन में जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है उस पर हमारा विरोध है .वोटो को कम करने का प्रयास बिहार में किया जा रहा है पहले नोटबंदी की गई थी और अब वोटबंदी की जा रही है ताकि किसी भी तरह भाजपा सत्ता पर काबिज हो सके. राहुल गांधी जी ने जिन मुद्दों को उठाया है उसे बाद में देश की जनता ने भी माना और सरकार को भी यू टर्न लेना पड़ा. जीएसटी की सोच कांग्रेस की थी लेकिन उसको गलत ढंग से लागू करने की सजा आज पूरा देश भुगत रहा है.

महिलाओं या बच्चियों के साथ घटी घटनाओं पर सरकार ने पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की है. झारखंड में कानून का राज है, चार-पांच लोग अगर सड़क पर आकर मोरल पुलिसिंग करने लगेंगे तो इसकी इजाजत झारखंड में नहीं है. अगर कोई दोषी है तो उसे कानून के तहत सजा दी जाएगी और यह झारखंड में हो रहा है. अपने हाथ में कानून लोगों को नहीं लेना चाहिए.

जनता दरबार में प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, राजन वर्मा, अजय सिंह, नरेंद्र लाल गोपी, राजीव चौधरी चिंटू भी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा