“सपनों से समझौता नहीं”:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया निरीक्षण
ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा देने की पहल
कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रांची जिले के चान्हों स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का निरीक्षण किया. कॉलेज की आधारभूत संरचना, शिक्षण सुविधा और छात्रावास का जायज़ा लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता नहीं करना चाहिए. मंत्री ने PPP मोड में कौशल विकास संस्थानों को बढ़ावा देने की भी बात कही.
रांची: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुधवार को चान्हों प्रखंड स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर कॉलेज के संचालन, आधारभूत संरचना और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया.
निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने कॉलेज परिसर की भौतिक स्थिति, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और छात्रावास सुविधाओं का गहन अवलोकन किया. उन्होंने कॉलेज के छात्राओं से संवाद भी किया और उनकी शैक्षणिक एवं बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना. मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि छात्राओं को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सके.


इसके अलावा, मंत्री ने यह संकेत भी दिया कि सरकारी-निजी भागीदारी (PPP Mode) में भी इस प्रकार के कौशल विकास संस्थानों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि झारखंड के युवा आत्मनिर्भर बन सकें.
अंत में उन्होंने कॉलेज प्रशासन को आश्वस्त किया कि यदि प्रस्ताव ठोस होगा तो झारखंड सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. मेरा उद्देश्य है कि झारखंड का कोई भी बच्चा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे.
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


