रांची में बनेगा नया ‘आरएमसीएच’ मेडिकल कॉलेज, ढाई साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने दी लगभग 11 अरब रुपये की स्वीकृति

रांची में बनेगा नया ‘आरएमसीएच’ मेडिकल कॉलेज, ढाई साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
मेडिकल कॉलेज(फाइल फोटो)

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ता लाने के लिए राज्य सरकार ने बेहतरीन पहल करते हुए 11 अरब रूपये के लागत से नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को मंजूरी दी है यह कॉलेज कांके के रिनपास के पास करीब 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स के अलावा एक और मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. जिसका  नाम होगा रांची मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आरएमसीएच). स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ता लाने के लिए राज्य सरकार ने बेहतरीन पहल करते हुए 11 अरब रूपये के लागत से नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को मंजूरी दी है यह कॉलेज कांके के रिनपास के पास करीब 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. वहीं इसके नाम रिम्स के पुराने नाम से मेल खा रहा है. 

ढाई साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

निर्माण कार्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10.74 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह कॉलेज नेशनल मेडिकल काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनेगा और इसका निर्माण कार्य ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य है.

आरएमसीएच बनने से रिम्स का दबाव होगा कम 

राज्य सरकार ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की थी. माना जा रहा रांची मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा. आरएमसीएच में हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर लगभग 3.44 अरब रुपये खर्च होंगे. 

हॉस्पिटल ब्लॉक के अलावे क्या-क्या बनेंगे?

हॉस्पिटल ब्लॉक के अलावे एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी, डायग्नोस्टिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस और स्टूडेंट्स व नर्सों के लिए 5 हॉस्टल बनाए जाएंगे. साथ ही प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवास भी बनेंगे. मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक धर्मशाला का भी निर्माण होगा. 

Read More.. Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

2 चरणों में किया जायेगा निर्माण कार्य 

आरएमसीएच का निर्माण 2 चरणों में होगा. पहले चरण में मेडिकल कॉलेज और दूसरे चरण में हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा. निर्माण प्रक्रिया झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी. जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और सभी काम नियमानुसार पूरे किए जाएंगे. निर्माण लागत में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं मानी जाएगी.  

Read More.. Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

 

Read More.. Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement