स्वदेशी अभियान को बल देकर आत्मनिर्भर बनेगा भारत: बाबूलाल मरांडी

स्वदेशी अभियान के स्टीकर,पोस्टर, पम्पलेट,संकल्प पत्र हुआ लॉन्च

स्वदेशी अभियान को बल देकर आत्मनिर्भर बनेगा भारत: बाबूलाल मरांडी
प्रेसवार्ता में बाबूलाल मरांडी, शिव पूजन पाठक एवं अन्य

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वदेशी अभियान का लोकार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और हर घर स्वदेशी का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, मोबाइल, खिलौना, टेक्सटाइल, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर जोर दिया और युवा पीढ़ी से स्वदेशी भाव अपनाकर देश को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अभियान के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश में शुरू किए जा रहे स्वदेशी अभियान का स्टीकर,पोस्टर, पम्पलेट, नोट पैड, संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी अभियान एक दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर, स्वदेशी उत्पादों को अपने दैनिक जीवन में अपना कर भारत का प्रत्येक नागरिक भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान कर सकता है।

उन्होंने अभियान के मंत्र हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी को अपनाकर इसे जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। भारत का प्राचीन इतिहास गौरवशाली, वैभवशाली रहा है। 125 ईपू मौर्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था। विश्व की जीडीपी के भारत का योगदान 33% था। 16 वीं शताब्दी तक विश्व अर्थव्यवस्था में अपनी 24.4% जीडीपी की भागीदारी के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र था। लेकिन गुलामी की लूट खसोट ने 1947 तक विश्व अर्थव्यवस्था ने भारत के जीडीपी की भागीदारी 4% पहुंच गई। 1947 में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला भारत सबसे गरीब देशों की श्रेणी में 136 वें स्थान पर पहुंच गया।

आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी से लेकर बाल गंगाधर तिलक, सरदार पटेल, जैसे नेताओं ने स्वदेशी अभियान को स्वतंत्रता की लड़ाई का हथियार बनाया। भारत की आजादी मे स्वदेशी अभियान का बड़ा योगदान रहा। 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस पार्टी ने स्वदेशी आंदोलन को बल नहीं दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत का संकल्प लिया गया है जिसे 140 करोड़ जनता के सहयोग से साकार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।जिसे तीसरे में जल्द पहुंचने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे।

यह भी पढ़ें: JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक

आज भारत में मेक इन इंडिया के तहत 667 अरब डॉलर का निवेश आया है। आज भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल मेड इन इंडिया हैं। 2025 में भारत का मोबाइल निर्यात 1500 करोड़ से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। खिलौने का निर्यात 239%, बढ़ गया।आज भारत 153 देशों को खिलौना निर्यात कर रहा है। ट्रैक्टर निर्माण में भारत पहले स्थान पर,बस निर्माण में दूसरे और हैवी ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर है। टेक्सटाइल क्षेत्र में भारत विश्व का छठा बड़ा निर्यातक बन गया। 

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने की जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद को पदमुक्त करने और एसीबी जांच की मांग

रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता बढ़ी है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है। भारत 200 देशों को दवाई निर्यात कर रहा। आज भारत में 98 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे जो 2014 के केवल 25 करोड़ था। देश में सौर ऊर्जा ,पवन ऊर्जा की क्षमता लगातार बढ़ रही। सौर ऊर्जा में भारत विश्व के तीसरे और पवन ऊर्जा के चौथे स्थान पर है। भारत 100 से अधिक देशों को ऑप्टिकल फाइबर निर्यात करता है। अंतरिक्ष अभियानों में भारत आत्म निर्भर हो रहा। सारी उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख और भारत केंद्रित चिंतन का परिणाम है। हमें भारत को विकसित भारत बनाना है। आज युवा पीढ़ी में स्वदेशी भाव तेजी से जागृत हो रहा है। युवा पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत की निर्माता बनेगी। उन्होंने आगामी दीपावली,   छठ पूजा जैसे त्यौहारों के साथ दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं को खरीदने में भारत निर्मित सामग्री को हो खरीदने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक