Ranchi News: CCL में स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया
CCL सीएमडी निलेन्दुम कुमार सिंह ने गांधीनगर में किया ध्वजारोहण
रांची: 15 अगस्त को सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम के साथ मनाया गया. सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्माP गांधी क्रीड़ागन में ध्वलजारोहण किया एवं सलामी दी. इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सर्तकता अधिकारी पंकज कुमार, सीआईएसएफ की डीआईजी अनुराधा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिकसंघों के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे. सीएमडी सिंह ने अवसर विशेष पर सुरक्षा बलों एवं विद्यार्थियों के परेडों का निरीक्षण भी किया.
सीएमडी, सीसीएल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और वीर शहीदों के अतुल्यज पराक्रम को नमन किया. अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि यह दिन केवल आज़ादी का प्रतीक नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्र के निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सीसीएल न केवल भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, बल्कि नए भारत के निर्माण और झारखंड के औद्योगिक विकास में भी अहम योगदान दे रहा है.
अंत में सिंह ने सीसीएल परिवार के परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी को सलाम करते हुए सभी से सुरक्षा, पारदर्शिता और सतत विकास के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सीसीएल के सुरक्षा जवानों, सीआईएसएफ, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न स्कूल के बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान डीएवी, गांधीनगर, केन्द्री य विद्यालय एवं ज्ञानोदय स्कू.ल के विद्यार्थियों ने देश-भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तु ती दी, जिसे उपस्थित सभी ने खूब सराहा. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीसीएल के आधिकारिक यूट्यूब चैनेल से किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कर्मी जुड़े रहे. "कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, निदेशकगण, सीवीओ एवं अन्य अतिथियों ने तीन रंगों वाले गुब्बारे उड़ाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया."
इसके पूर्व निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने जेएसएसपीएस, दरभंगा हाउस परिसर एवं गांधीनगर अस्पदताल में ध्व जारोहण किया एवं सभी को स्व तंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








