राहुल गांधी संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं: गुरुप्रकाश पासवान

कहा, यही कांग्रेस है जिसने एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया

राहुल गांधी संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं: गुरुप्रकाश पासवान
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता (तस्वीर)

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने आज कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। गुरुप्रकाश पासवान प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

रांची: गुरुप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे। संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर जाति पूछने वाले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने बाबा साहब को जीवित और मरणोपरांत दोनों में अपमानित किया।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हराने की कोशिश की ताकि वे सदन में नहीं जा सके। उनकी लाइब्रेरी जलाई ताकि लोग उनके ज्ञान से परिचित नहीं हो सकें। कांग्रेसक फेक नारेटिव को सावित्री बाई फुले,शिवाजी और  बाबा साहब की धरती महाराष्ट्र ने नकारा।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई दलित आदिवासी पिछड़े की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपनी दलित नेत्री शैलजा कुमारी को अपमानित किया। यही कांग्रेस है जिसने एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया।

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस बताए उसने कितने दलित,आदिवासी और पिछड़े को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री बनाया। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आरक्षण का विरोध करते हुए कहा था कि इससे योग्य पदाधिकारी नहीं आते। राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया ।

बाबा साहब की बात करने वालों ने उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा। एक तेल चित्र भी संसद में बाबा साहब का नहीं लगा सकी कांग्रेस पार्टी। एक स्मारक तक बनाना कांग्रेस ने जरूरी नहीं समझा। भाजपा सामाजिक न्याय की बात नहीं करती बल्कि भाजपा के व्यवहार में सामाजिक न्याय है। आज बाबा साहब  भीमराव अम्बेडकर के बाद मोदी सरकार में कानून मंत्री एक दलित अर्जुन मेघवाल हैं। भाजपा ने उड़ीसा,छत्तीसगढ़,में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए,कई बीजेपी शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री दलित , पिछड़े समाज से बनाए।

यह भी पढ़ें सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

उन्होंने कहा कि आज देश में एक तरफ बाबा साहब की लाइब्रेरी जलाने,उनको बार बार अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी है वही दूसरी ओर भाजपा है जिसने बाबा साहब को सम्मान दिया। भाजपा समर्थित सरकार में ही बाबा साहब को भारत रत्न मिला,आज मोदी सरकार ने उनसे जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। बाबा साहब के सोच को साकार करते हुए मोदी सरकार ने 5अगस्त 2019को संविधान की धारा 370में संशोधन किए। जिसके कारण राष्ट की एकात्मता तो मजबूत हुई जम्मू कश्मीर का दलित वंचित पिछड़ा समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा। 

यह भी पढ़ें झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

आज बाबा साहब के विचारों को भाजपा सरकार ने डिजिटल फॉर्म में तैयार कराया है जिससे आम आदमी लाभान्वित हो सके। वास्तविक सामाजिक न्याय और बाबा साहब के सपनो के भारत को मोदी सरकार साकार कर रही है। आज सर्वेक्षण रिपोर्ट ये बताते हैं कि कैसे सभी क्षेत्रों में आदिवासी,दलित,पिछड़े समाज की भागीदारी तेजी से बढ़ रही।

यह भी पढ़ें सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक अमर कुमार बाउरी ने अभियान की सफलता केलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 11 से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में चलने वाले अभियान में लाखों लोग शामिल हुए। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जिसमें गोष्ठियां,क्विज,संपर्क जैसे कार्यक्रम शामिल हैं में जनता को कांग्रेस की सच्चाई को उजागर किया।कैसे कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को अपमानित किया।

कहा कि संविधान गौरव अभियान संविधान के प्रति श्रद्धा भाव जगाने का अभियान है।

आज की प्रेसवार्ता में अभियान के सह संयोजक राकेश भास्कर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी