विधानसभा में अंतिम जोहार के बाद आखिरी सफर पर दिशोम गुरु, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया x पर किया भावुक पोस्ट

विधानसभा में अंतिम जोहार के बाद आखिरी सफर पर दिशोम गुरु, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
दिशोम गुरु पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 8:56 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके सम्मान में, आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा परिसर में रखा गया, जहाँ उन्हें सभी ने अंतिम जोहार दिया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा.

झारखंड विधानसभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा.

Jharkhand Govt Ad
इससे पहले दिशोम गुरू की अंतिम यात्रा जब मोरहाबादी स्थित आवास से विधानसभा के लिए निकली, तो सड़कों पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान लोग 'वीर शिबू अमर रहे' के नारे लगा रहे थे, जो उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है.

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: रांची रिम्स में प्रसवपूर्व आनुवांशिक जांच शुरू, थैलेसीमिया-सिकल सेल की समय पर होगी पहचान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन