जेपीएससी 11वीं की परीक्षा में 140 के करीब सफल छात्रों में DSP की पाठशाला 

छात्रों की जी तोड़ मेहनत रंग लाई: विकास चंद्र श्रीवास्तव 

जेपीएससी 11वीं की परीक्षा में 140 के करीब सफल छात्रों में DSP की पाठशाला 

रांची: 11वीं झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और एक बार फिर से डीएसपी की पाठशाला ने सफलता की नई कहानी लिख दी है, टॉप 10 में से 4 अभ्यर्थी इसी संस्थान से निकले हैं, वहीं राज्य पुलिस में डीएसपी पद के लिए चयनित कुल 34 में से 19 अभ्यर्थी डीएसपी की पाठशाला से हैं, यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय बन गई है.

डीएसपी की पाठशाला की सफलता के केंद्र में हैं झारखंड पुलिस में कार्यरत सीनियर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव, जो खुद इस संस्थान के मार्गदर्शक हैं, उन्होंने वर्षों की सेवा अनुभव को छात्रों को प्रशिक्षित करने में झोंक दिया, पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत को दिया, उन्होंने कहा कि, "यह सिर्फ एक कोचिंग क्लास नहीं, बल्कि एक मिशन है, जो झारखंड के युवाओं को सेवा भाव और नेतृत्व के लिए तैयार करता है."

पाठशाला का संचालन बेहद अनुशासित और रणनीतिक तरीके से किया जाता है, छात्रों को लिखित परीक्षा के साथ- साथ इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जाती है, विशेष तौर पर पुलिस सेवा में आने की इच्छुक युवा प्रतिभाओं के लिए यह संस्थान एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है.

डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव का मानना है कि अगर युवाओं को सही मार्गदर्शन और समय पर सही दिशा मिले, तो वे किसी भी परीक्षा को पार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि “मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है जब मेरे छात्र समाज के लिए जिम्मेदार अफसर बनते हैं, उनकी सफलता ही मेरी तपस्या का फल है.”

Read More.. Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक

इस संस्थान ने केवल परीक्षा पास कराने का सपना नहीं दिखाया, बल्कि सेवा भावना, नेतृत्व और निष्ठा के गुण भी छात्रों में विकसित किए, इस बार की जेपीएससी परीक्षा में मिले अभूतपूर्व परिणाम ने एक बार फिर से डीएसपी की पाठशाला को राज्य का सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म साबित कर दिया है.

Read More.. Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान

झारखंड की नई पीढ़ी के लिए विकास चंद्र श्रीवास्तव और उनकी टीम प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं, और उनका सपना है— हर प्रखंड से एक पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी जो इसी पाठशाला से निकले हैं.

Read More.. Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी