मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों छात्र आजसू छात्र संघ में शामिल

हेमंत सरकार राज्यपाल के अधिकारों पर प्रहार कर रही है: सुदेश महतो

मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों छात्र आजसू छात्र संघ में शामिल

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आजसू छात्र संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा से जुड़े दर्जनों छात्र नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. रांची, बोकारो, देवघर, चतरा और गिरिडीह जिलों से आए छात्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आजसू में शामिल हुए.

समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता शिक्षा में सुधार नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना का घोर अपमान है.

महतो ने कहा कि युवाओं और छात्रों को हेमंत सरकार ने ठगने का काम किया है. राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और नौकरियां केवल कागज़ों तक सीमित हैं. सरकार की प्राथमिकता युवाओं के भविष्य की बजाय शराब दुकानों का समय तय करना है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा कुलपति चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है. इससे पहले भी जनजातीय सलाहकार परिषद (TSPC) के मामले में राज्यपाल के विशेषाधिकारों में कटौती की गई थी.

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

सुदेश महतो ने स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी की लड़ाई केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के हर वर्ग के लिए है. पार्टी हर परिवार, गांव और क्षेत्र में जाकर विचारों को जोड़कर निर्णायक संघर्ष करेगी.

Read More.. Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली

स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर उन्होंने सरकार पर झूठे वादों और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया, भर्ती कैलेंडर और योजनाओं पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है. बीते तीन महीनों में योजनाओं पर शून्य खर्च हुआ है.

Read More.. Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आजसू ने झारखंड के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और संघर्ष से राज्य को 'वनांचल' की बजाय 'झारखंड' नाम दिलाया. उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और झारखंड को सामाजिक न्याय व समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More.. Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न

इस अवसर पर प्रताप सिंह ने कहा कि आजसू सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक सोच और आंदोलन है, जो वीर योद्धाओं की पार्टी है और झारखंड को सुनहरा भविष्य देने के लिए संकल्पित है.

Read More.. DSPMU: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उपस्थित प्रमुख नेता:

दीपक महतो, संजय मेहता, बसंत महतो, कुमुद वर्मा, परवाज खान, ऋतुराज शाहदेव, ओम वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, मोहसिन खान, अभिषेक समेत कई छात्र व नेता मौजूद रहे.

Read More.. EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल

आजसू में शामिल छात्र:

रांची: प्रताप सिंह, विद्यानंद राय, ऋषभ सिंह, अरुण चौहान, राहुल पासवान, पृथ्वी एक्का, राजा चौहान, सिकंदर मुंडा, अनुराग ठाकुर, रोहन चौहान
बोकारो: कार्तिक गुप्ता, अरुण जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह, गौरव कुमार
देवघर: सचिन सिंह, आयुष सिंह, प्रीतम भरद्वाज, हर्षित पांडे
चतरा: शुभम तिवारी, रोशन कुमार, प्रभाकर चौहान, रोहित भरद्वाज, अमिताभ कुमार, आनंद कुमार
गिरिडीह: किशोर मंडल

 

 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट