धरती आबा 2025: झारखंड में पहली बार धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव!

राज्य सरकार करेगी मेजबानी

धरती आबा 2025: झारखंड में पहली बार धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव!
आदिवासी फ़िल्म महोत्सव पोस्टर

रांची: झारखंड में पहली बार होने जा रहा है "धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव" जनजातीय गौरव वर्ष के तहत राज्य सरकार का बड़ा आयोजन। यह महोत्सव अक्टूबर 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर संस्कृति, कला और सिनेमा का भव्य उत्सव होगा.

धरती आबा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव: झारखंड की पहल

झारखंड सरकार एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राज्य में पहली बार "धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में आयोजित यह महोत्सव आदिवासी समुदाय की कहानियों तथा सृजनशीलता को राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म देगा। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं जीवनशैली को फ़िल्मों के माध्यम से प्रस्तुत करना है, जिससे आदिवासी समाज की अनकही कहानियां सामने आएंगी.

महोत्सव की श्रेणियाँ और पंजीकरण प्रक्रिया

इस फ़िल्म महोत्सव में फ़िल्मों को निम्न श्रेणियों में आमंत्रित किया गया है:

फ़िल्म भेजने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2025 है। पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। छह कैटेगरी में प्रतिभागी अपनी फ़िल्म सबमिट कर सकते हैं। पंजीकरण की विस्तृत जानकारी और दिशानिर्देश वेबसाइट पर दिए गए हैं.

ऑनलाइन पंजीकरण और सबमिशन: यहाँ क्लिक करें

महोत्सव की थीम और प्रतियोगिता श्रेणियाँ

फ़िल्म महोत्सव की कुल सात थीम निर्धारित की गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • आदिवासी पहचान और प्रतिनिधित्व

  • ज्ञान प्रणाली और आदिवासी परंपराएं

  • स्वदेशी इतिहास एवं सामुदायिक कहानियां

  • आदिवासी समुदाय की समकालीन चुनौतियां

  • नायाब कला, स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा एवं ट्राइबल लीडरशिप के स्वप्न.

प्रतिभागी इन विषयों पर आधारित फ़िल्में प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आदिवासी समाज की बहुआयामी कहानियां सामने आएंगी।

आयोजन का महत्व

"धरती आवा आदिवासी फ़िल्म महोत्सव" का उद्देश्य आदिवासी फिल्मकारों एवं युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इससे झारखंड एवं देशभर के आदिवासी सृजनशीलता को पहचान मिलेगी, नई पीढ़ी को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा, तथा आदिवासी समाज की संस्कृति, कला और इतिहास को विश्व भर में पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

विशेष जानकारी
  • महोत्सव के संयोजनकर्ता: डॉ. श्यामलाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची, झारखंड, एवं राज्य सरकार

  • फ़िल्म भेजने की वेबसाइट: www.tirjharkhand.in/en/dafff

  • संपर्क नंबर: 0651-2551824.


यह फ़िल्म महोत्सव झारखंड के सांस्कृतिक गौरव और आदिवासी एकता का प्रतीक बनेगा। राज्य सरकार की यह ऐतिहासिक पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के आदिवासी प्रतिभाओं को नया मंच उपलब्ध कराएगी, एवं झारखंड की विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करेगी

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम