लोकतंत्र और वंशवाद नहीं हो सकते एक दूसरे के पूरक: गिरिराज सिंह

25 जून को कांग्रेस पार्टी पूरे देश से मांगे माफी 

लोकतंत्र और वंशवाद नहीं हो सकते एक दूसरे के पूरक: गिरिराज सिंह
प्रेसवार्ता में गिरिराज सिंह व अन्य

गिरिराज सिंह ने कहा कि वंशवाद की उपज और सत्ता की लोलुप इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर 25 जून 75 की रात तत्कालीन राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर से आपातकाल थोप दिया.

रांची: गिरिराज सिंह ने कहा कि 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपी, लोकतंत्र की हत्या की तो देश की युवा पीढ़ी को आज जानने की जरूरत है कि लोकतंत्र की जननी भारत जहां लिच्छवी गणराज्य था में आखिर आपातकाल क्यों लगाया गया. क्यों लोकतंत्र को मारने की कोशिश की. तो यह स्पष्ट है कि आपतकाल लगाने वाली प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी वंशवाद की उपज थी. लोकतंत्र और वंशवाद एक दूसरे के पूरक नहीं हो सकते.

उन्होंने कहा कि 1971 में 24 अप्रैल को राज नारायण जी ने इंदिरा गांधी द्वारा चुनाव में धोखाधड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस मुकदमे की सुनवाई करते हुए 12 जून 1975 को इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाया. इधर देश के अंदर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन गुजरात से शुरू होकर बिहार पहुंच गया था. न्यायालय के फैसले ने आंदोलन को बल दिया. ऐसी स्थिति में इंदिरा गांधी का तानाशाही चेहरा सामने आया. उन्होंने दोष मुक्ति तक पद से इस्तीफा देने का फैसला न कर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया लेकिन 24 जून 75 को सुप्रीम कोर्ट ने भी इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वंशवाद की उपज और सत्ता की लोलुप इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर 25 जून 75 की रात तत्कालीन राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर से आपातकाल थोप दिया. रेडियो प्रसारण से देश की जनता इस काले संदेश को सुनी, लाखों लोगों को बिना कोई कसूर के गिरफ्तार किया गया. 2लाख से अधिक राजनीतिक दल के नेताओं की गिरफ्तारी की गई. अटल जी, आडवाणी जी,राज नारायण झारखंड के कड़िया मुंडा जैसे अनेक नेता गिरफ्तार किए गए. महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निरस्त कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि आज भले ही मस्जिदों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में फतवा जारी होता है लेकिन आपतकाल में मस्जिदों को भी नहीं बख्शा गया था. पकड़ पकड़ कर नसबंदी की जा रही थी. आज राहुल गांधी जो किताब लेकर घूमते फिरते संविधान बचाने की दुहाई देते हैं उन्हें अपना इतिहास पढ़ना चाहिए. आज के नौजवानों को कांग्रेस के इस चरित्र को जानना जरूरी है. आज कलम की ताकत लोकतंत्र के कारण बची है. कलम बंद नहीं करना पड़े इसलिए आज की पीढ़ी को लोकतंत्र के काले अध्याय के विषय में जानना जरूरी है. कांग्रेस पार्टी को थेथर लॉजी छोड़कर 25 जून को देश भर में माफी सभा करके देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. भाजपा देश भर में मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से युवाओं को इस काले अध्याय से परिचित करा रही है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश

झारखंड में आजादी के लिए लड़नी पड़ेगी तीसरी लड़ाई

उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां तो आपतकाल से भी भयावह स्थिति है. झारखंड जमाई टोला का राज्य बनता जा रहा. झारखंड बारूद के ढेर पर बैठा है. यह बारूद जमाई टोला है. 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: हिलटॉप पब्लिक स्कूल में नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन ने बांटे सौ फलदार पौधे, बच्चों ने ली शपथ

उन्होंने कहा देश से घुसपैठियों को बाहर करने का काम चिह्नित कर किया जा रहा है लेकिन झारखंड में रेड कार्पेट बिछाया जा रहा. आदिवासी आबादी घट रही. उनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज बचेगा तभी तो नेता बनेंगे. हेमंत सरकार अबतक पेसा कानून लागू नहीं किया है. यह कानून आदिवासियों की परंपरा संस्कृति को बचाने का कानून है. जल जंगल जमीन पर अधिकार दिलाने का कानून है. आज राज्य के युवाओं को दलदल भावना से ऊपर उठकर झारखंड को बचाने केलिए चिंता करनी चाहिए. हेमंत सरकार सत्ता के लोभ में घुसपैठियों को संरक्षण देकर आपातकाल से भी ज्यादा खतरनाक खेल खेल रही है. इस प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष वरुण साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महानगर प्रदेश प्रवक्ता अजय साह, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान