अटल क्लीनिक के नाम परिवर्तन पर भाजपा नहीं बैठेगी चुप, सदन से सड़क तक होगा आंदोलन
अटल जनता के दिलों में अमर, राज्य सरकार के मिटाने से नहीं मिटने वाले
अमर कुमार बाउरी ने कहा मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार द्वारा धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी हो रही है यदि मुख्यमंत्री नाम परिवर्तन से सहमत तो स्वयं घोषणा करें
रांची: झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य के झुग्गी झोपड़ी, बस्तियों में राज्य सरकार द्वारा चलने वाले अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना एक बड़ी साजिश है. आगे कहा कि मदर टेरेसा का भारतीय जनता पार्टी सदा सम्मान करती है. उनकी सेवा भावना और गरीबों, कुष्ठ रोगियों केलिए की गई सेवा को भुलाया नहीं जा सकता. भारत सरकार ने उन्हें कई बड़े अलंकरणों से सम्मानित भी किया है.
उन्होंने कहा कि लेकिन यह भी सच्चाई है कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संस्थान निर्मल हृदय पर बच्चा चोरी का आरोप भी लगा हुआ है. यह भी सच्चाई है कि ऐसी संस्थाएं सेवा के नाम पर लाखों गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा, भोजन, वस्त्र, उपलब्ध कराकर उनकी पहचान, उनके धर्म, संस्कार को बदलने का कार्य भी किया है. धर्मांतरण की समस्या राज्य की एक बड़ी समस्या है जिसे मदर टेरेसा क्लीनिक के सहारे और तेज करने की साजिश राज्य सरकार द्वारा रची जा रही है.उन्होंने कहा कि यह आशंका है कि आनेवाले दिनों में हेमंत सरकार मदर टेरेसा क्लीनिक को स्वंयसेवी संस्थाओं के माध्यम से चलाने का निर्णय करेगी जिसमें धर्मांतरण कराने वाली संस्थाएं शामिल होंगी. मुख्यमंत्री सरकार के मुखिया हैं और यदि राज्य सरकार का यह निर्णय उचित है तो वे सार्वजनिक तौर पर मीडिया के माध्यम से नाम परिवर्तन पर अपनी सहमति व्यक्त करें. भाजपा इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी, एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी सदन से सड़क तक कड़ा विरोध करेगी.
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे.
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



