अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैठक में शामिल होंगे बेला प्रसाद व केशव महतो कमलेश

पंचायत समिति के गठन हेतु करेंगे समीक्षा 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैठक में शामिल होंगे बेला प्रसाद व केशव महतो कमलेश
केशव महतो कमलेश व बेला प्रसाद

रांची: झारखंड के सभी पंचायत में पंचायत समिति के गठन हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 20 जुलाई से पूरे झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे.

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि इस क्रम में नेताद्वय 20 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 से पंचायत समिति के गठन हेतु पूर्वी एवं सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे तथा पूर्वाहन 2:00 बजे से जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं शहरी निकायों के चुनाव हेतु मनोनीत पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

21 जुलाई को 11:00 बजे से हजारीबाग में हजारीबाग चतरा कोडरमा रामगढ़ के ग्राम पंचायत के गठन हेतु प्रशिक्षण शिविर एवं 2:00 बजे से समीक्षा बैठक मैं भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम धनबाद में करेंगे. 22 जुलाई को धनबाद में धनबाद बोकारो गिरिडीह के जिला प्रखंड मंडल अध्यक्ष पर्यवेक्षक के साथ ग्राम पंचायत समिति के गठन हेतु प्रशिक्षण शिविर मैं एवं अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे रात्रि विश्राम हजारीबाग में करेंगे तथा 23 जुलाई को बेतला में पूर्वाह्न 11:00 से लातेहार पलामू गढ़वा के पंचायत समिति के गठन हेतु जिला ब्लॉक मंडल अध्यक्ष एवं परवक्षकों के प्रशिक्षण शिविर एवं 2:00 से जिला प्रखंड अध्यक्ष पर्यवेक्षक एवं शहरी निकाय हेतु गठित पर्यवेक्षकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक मे भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम गढ़वा में करेंगे. 24 तारीख को पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के श्राद्ध क्रम में भाग लेंगे.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान 23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण