बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग पर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक का धरना

आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों की दो साल से लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पर सरकार पर लापरवाही का आरोप

बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग पर विधानसभा के समक्ष आजसू विधायक का धरना
बकाया छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर धरना में निर्मल महतो

बकाया पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर आजसू विधायक निर्मल महतो ने झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना दिया और सरकार पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया।

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना पर बैठे और आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की बकाया पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के शीघ्र भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है। कल राज्यपाल महोदय को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

महतो ने कहा कि दो वर्षों से आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं। गरीब किसान मजदूर परिवार से आने वाले छात्र पार्ट टाइम जॉब कर खर्चा निकाल रहे हैं,  जिससे उनकी पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का मइयां योजना की राशि जुटने में पसीना छूट रहा है। राज्य सरकार का खजाना खाली है और वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ