Chaibasa News : साकची में पूजा के लिए जा रही महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार फरार

पीड़िता अनिता चौधरी ने पुलिस को दी जानकारी

Chaibasa News : साकची में पूजा के लिए जा रही महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार फरार

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार सुबह पूजा के लिए जा रही महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

पूर्वी सिंहभूम : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार की सुबह पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह काशीडीह लाइन नंबर दस स्थित अपने घर से सुबह घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटा मारकर छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह शोर भी नहीं मचा सकीं और दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए बताया जा रहा है कि छीनी गई चेन का वजन लगभग एक तोला है।

वारदात के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से रेकी की हो सकती है साकची थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेदिनीनगर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
पलामू को मिली बड़ी सौगात, डालटनगंज से शुरू हुई धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस
Palamu News : मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम
परीक्षा केंद्रों में बदलाव के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा में उठा जेपीएससी नियुक्त अधिकारियों की सेवा संपुष्टि का मुद्दा
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट
Giridih News : वार्ड-16 गोलीकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार